35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा अध्यक्ष जोशी ने ग्रेटर नगर निगम द्वारा आयोजित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पीएम मोदी के संबोधन और लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को देखा,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंदबेरवा भी रहे मौजूद

मोदी गारंटी वाली गाड़ी सोमवार को बगरु विधानसभा और नगर निगम जयपुर ग्रेटर के जगतपुरा जोन में पहुंची। यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को देखा। साथ ही शिविर का अवलोकन करते हुए उपस्थित लाभार्थियों से मिलकर उनसे केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ और सुविधाओं पर चर्चा की।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर को उनके जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वर्चुअली जुडकर संवाद स्थापित किया। इससे लोगों में जोश ओर ऊर्जा का संचार हुआ। केन्द्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को भी मिले इसके लिए मोदी गारंटी वाली गाड़ी पूरे देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंच रही है और जनता इस गाड़ी का उत्साह के साथ स्वागत कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में जनहित के जितने काम किए है उतने कांग्रेस ने अपने साठ सालों में भी नहीं किए। मोदी सरकार की योजनाओं से देश लगातार मजबूत हो रहा है। गरीब को पानी, बिजली, मकान, और स्वास्थ्य की गारंटी सहित उज्जवला योजना से माताओं बहनों को धूएं से मुक्ति मिली, घर-घर शौचालय बने, जन-धन में बैंक खाते खुले, किसान सम्मान निधि मिली, बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक के लिए अनेक योजनाएं, गर्भवती माताओं के लिए योजना, स्वनिधि योजना एवं विश्वकर्मा योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहें है तो राजीविका के माध्यम से बहनों का अत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। गांवों के विकास का पैसा सीधे ग्राम पंचायत के खातें में पहुंचने से गावों को विकास के पंख लग गए है।

ग्रेटर नगर निगम के इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश महामंत्री जगवीर सिंह छाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह जी सोडाला,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी, बगरु विधायक कैलाश वर्मा,  जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा जी, मेयर डॉ. सौम्या जी गुर्जर, उप महापौर पुनीत कर्णावत,  सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन की सादर उपस्थिति रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles