33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा का सदस्यता अभियान वर्तमान समय की मांगः- मदन राठौड़

जयपुर, 29 सितंबर 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से शुरू किए गए सेवा पखवाडे़ के दौरान आज मानसरोवर के एक गार्डन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में ‘‘तुलसी वितरण‘‘ एवं ‘‘सामूहिक महा सदस्यता‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आमजन से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने के साथ ही समाज को जोड़ने का आह्वान किया। राठौड़ ने कहा कि आज के समय को देखते हुए देशवासियों को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की आवश्यकता है। देश में कुछ ऐसी शक्तियां कार्य कर ही है जो देश में अराजकता का माहौल बना रही है और समाज को बांटने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में समाज की एकता के साथ सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करने के लिए हम सभी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी होगी।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश में अधिकांश राजनीतिक पार्टियां परिवार से जुड़ी हुई है लेकिन लोकतंत्रात्मक रूप से कार्य करने वाली विचारधारा आधारित एक मात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। ऐसे में हम सभी लोकतंत्र के लिए कार्य करनी वाली राजनीतिक पार्टी भाजपा के परिवार का सदस्य बनना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी है जो कश्मीर में फिर से पुराने हालात लाने वाली पार्टी का समर्थन कर रही है, वहीं दूसरी ओर कश्मीर से 370 धारा हटाने वाली भारतीय जनता पार्टी है। आज समाज में हर नागरिक को जागरूक होने की आवश्कता है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 सितंबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान को शुरू किया था। इसके पहले चरण में देशभर में अच्छा उत्साह देखने को मिला। अब 15 अक्टूबर तक अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। ऐसे में हम सभी भाजपा के सदस्यता अभियान में बढ़चढ कर अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी। समाज के लोगों को घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल करना होगा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक मोतीलाल मीणा, कार्यक्रम आयोजक प्रेमसिंह बनवासा, कौशल शर्मा, गजेंद्र सिंह, आनंद सिंह, हेमलता चौहान, निकिता राठौड़ सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles