33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा की केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली बैठक पीएम मोदी, नड्डा, शाह और राजनाथ सहित भाजपा शासित मुख्यमंत्री हुए शामिल

भाजपा की केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली बैठक दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा शासित मुख्यमंत्री के साथ हुई। 

इस बैठक के बाद पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 17 राज्यों की 155 सीटों पर मंथन हुआ। उम्मीदवारों की सूची की घोषणा 1-2 दिन में की जा सकती है। भाजपा की पहली सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम हो सकते हैं। बैठक के दौरान 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा की गई। हारी हुई सीटों को जीतने के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। बुधवार को पार्टी के कोर ग्रुप में इस पर भी सहमति बनी। बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी सहित रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं को कहां से उतारा जाए, इस पर भी मंथन हुआ।

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या पिछले बार से 33% ज्यादा होगी। 2019 में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33% ज्यादा के हिसाब से 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है। इससे पहले कोर ग्रुप की बैठक में 23 राज्यों के संभावित प्रत्याशियों की सूची रखी गई। नए चेहरों पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी, केंद्रीय गृहमंत्रीअमित शाह को गांधीनगर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ, कपड़ामंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर, एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर या गुना-शिवपुरी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल या विदिशा और राष्ट्रीयप्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से टिकट दिया जा सकता है।

इनके अलावा भिवानी बल्लभगढ़ से श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राजौरी-अनंतनाग से रविंद्र रैना, लोकसभाअध्यक्ष कोटा से ओम बिड़ला, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से सांसद परवेश वर्मा और आसनसोल से भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles