24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 51 विधायकों को फिर से मैदान में उतारा

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। उम्मीदवारों के नामों पर फैसला 20 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया। दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी पहली लिस्ट की तरह इस सूची में भी कुछ और सांसदों एवं केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतार सकती है।

हालांकि, दूसरी सूची में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल नहीं हैं। पार्टी ने जिन 83 नामों की सूची जारी की है, उनमें 51 विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है। पार्टी ने दूसरी सूची में चित्तौडग़ढ़ से नरपत सिंह राजवी को टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि पहली सूची में राजवी का नाम नहीं था।

राजवी पार्टी के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत के दामाद हैं। वह विद्याधरनगर से चुनाव लड़ते हैं और उनकी इस परंपरागत सीट से सांसद दिया कुमारी को टिकट दिया गया है। पहली सूची से उनका नाम गायब होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने नाराजगी जताई थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें चित्तौडग़ढ़ से टिकट दिया है। खुद राजवी ने भी पहली सूची में उनका नाम नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी।

पहली सूची में सात सासंदों सहित 41 नाम शामिल
गौरतलब है कि भाजपा की ओर से 9 अक्टूबर को जारी पहली सूची जारी की थी। इसमें 7 सासंदों सहित 41 उम्मीदवारों के नाम शामिल थें। दूसरी सूची में 83 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इन नामों में 51 विधायकों पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles