29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा की परिवर्तन यात्रा 2 सितंबर से होगी शुरू


भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की चार दिशाओं से निकलने वाली परिवर्तन यात्राओं की तारीख तय कर दी है. हर दिन एक यात्रा की शुरुआत होगी. पहली यात्रा दो सितंबर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा यात्रा की शुरुआत करेंगे.
3 सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ सकते हैं और 4 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने का कार्यक्रम है. 5 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आयेंगे
हर दिन होगी एक बड़ी सभा

यात्रा प्रतिदिन दो से तीन विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी. क्षेत्रवार एक परिवर्तन यात्रा 45 से लेकर 55 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी. सभी विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं, स्वागत एवं अन्य कार्यक्रम होंगे. हर दिन हर यात्रा में एक बड़ी सभा भी होगी. सभा में कितने लोगों को एकत्र करना है. इस पर अभी मंथन चल रहा है.

पार्टी इस यात्रा के जरिए राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटेगी. यात्रा का समापन जयपुर में होगा. इस दिन आयोजित सभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे. समापन की तिथि यूं तो प्राथमिक तौर पर 25 सितंबर तय की गई है, लेकिन यह एक-दो दिन आगे भी बढ़ सकती है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles