34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पहले प्रशासन ने रोका मामला बढ़ता देख समझौते के साथ जाने दी परमिशन

भाजपा की शनिवार को  टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र  के त्रिनेत्र गणेशजी से शुरू  हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रविवार को गंगापुर सिटी के बाहर ही रोक दिया।जिससे गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।इसके बाद  जिला प्रशासन से आपसी संबंध के बाद अपने निर्धारित मार्ग से ही परिवर्तन यात्रा निकाली गई और फिर उसके बाद गंगापुर पहुंच गई।

भाजपा से टोंक के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह मेहता इस परिवर्तन यात्रा के रथ पर आरूढ़ थे।जिन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गंगापुर सिटी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोका जाना इस बात का प्रमाण हैं कि गहलोत सरकार घबरा गई है।

भाजपा राजस्थान के प्रवक्ता मेहता ने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार परिवर्तन यात्रा की पहली शुरुआत के दूसरे दिन ही समझ चुकी है कि अब कांग्रेस का राजस्थान से सत्ता में आना तो कोसों दूर है प्रत्याशियों की जमानत ही बचना बड़ी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि शनिवार को त्रिनेत्र गणेशजी मन्दिर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तथा आज रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डूंगरपुर से इसकी शुरुआत की है आगामी दिनों में दो यात्राएं और शुरू होगी राज्य की चारों दिशाओं से शुरू होने वाली यह परिवर्तन यात्राएं राजस्थान की 200 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस सरकार के कुशासन के अंत को खत्म किए जाने की आवाज बुलंद करेगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन दो परिवर्तन यात्राओं को हरी झंडी दिखा करके रवाना करने के साथ ही कांग्रेस की गहलोत सरकार को यह आभास हो गया कि अब राजस्थान में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।जिससे कांग्रेस सरकार घबरा गई है ,अब  भाजपा की परिवर्तन यात्राओं को रोकने की कोशिश में लगी है जिसका उदाहरण आज गंगापुर सिटी में देखने को मिला है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता हिम्मत नही हारेगा।परिवर्तन यात्राएं रुकने वाली नही है अब कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रविवार को गंगापुर सिटी पहुंची वैसे ही गंगापुर में यात्रा के रूट मामले में भाजपाईयों व पुलिस प्रशासन के बीच टकराव हो गया।

भाजपा कार्यकर्ता यात्रा को पूर्व में दी गई अनुमति के निर्धारित मार्ग सदर थाने सेड माता रोड होते हुए शहर से निकालना चाहते थे वही दूसरी तरफ प्रशासन यात्रा को जबकि प्रशासन शहर की जगह शहर के बाहर से बायपास से निकलवाना चाहते थे। परिवर्तन यात्रा में यात्रा के संयोजक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, टोंक- सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, करौली- धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया भी यात्रा में शामिल थे। सदर पुलिस थाना के नजदीक ही प्रशासन ने बैरिकेडिंग करके यात्रा को रोक दिया। जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया जिनका कहना था कि प्रशासन ने पूर्व में सदर थाना से होकर गंगापुर सिटी के अंदर फवारा चौक सेजाने की अनुमति दी थी लेकिन प्रशासन ने हठधर्मिता व राजनीतिक दबाव के कारण परिवर्तन यात्रा को निकलने नही दिया जा रहा।

जिस दौरान वहां तैनात एसटीएफ, आरएसी पुलिस के जवानों से भाजपाईयों के बीच टकराव हो गया। भाजपाई रूट के हिसाब से इसी मार्ग से होकर यात्रा निकालने की जिद पर अड़ गए तथा एसटीएफ ,पुलिस के जवानों से उलझ गए साथ ही सदर पुलिस थाना  के बाहर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की गहलोत सरकार को कोसते हुए तुष्टिकरण की नीति का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी तुष्टिकरण नीति के कारण गहलोत सरकार के निर्देश से प्रशासन भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रूट में बाधा डाल रहा है।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा से दोनों में तनाव की इतला कर बाद एसपी प्रकाश चंद, एसडीएम केशव मीणा, पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल बिश्नोई सहित गंगापुर सिटी के तीनों पुलिस थानों की थानाधिकारी एव सैकड़ों पुलिस के जवान मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles