23.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा जयपुर में उमड़ा जनसैलाब।

जनता द्वारा शहर में कई स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।

पिछले 5 वर्षों में अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान को बहुत पीछे धकेल दिया।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा कांग्रेस के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की संकल्प परिवर्तन यात्रा राजस्थान के चार स्थानों से शुरू हो संपूर्ण राजस्थान के 200 विधानसभाओ में गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा को राजस्थान में जनता की ओर से गजब का जनसमर्थन मिल रहा हैं। राजस्थान विधानसभा 2023 के चुनाव में राजस्थान से भ्रष्टाचारी, महिला विरोधी,युवा विरोधी, किसान विरोधी, दलित विरोधी, युवा विरोधी कांग्रेस सरकार परिवर्तित हो भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा परिवर्तन यात्रा सवाई माधोपुर के रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश जी से शुरू होकर 47 विधानसभा में घूमते हुए जयपुर आयी हैं। पूरे यात्रा में जनता का कांग्रेस के प्रति रोष और भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम प्यार यही दर्शाता है कि अब जनता कांग्रेस सरकार को बदलना चाहती हैं।

परिवर्तन यात्रा जबरदस्त जनसैलाब के जयपुर शहर की सभी विधानसभाओं में होते हुए निकली।जिसमें यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत कर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा ने अनेक स्थानों पर मंच के द्वारा स्वागत अभिनंदन हुआ। जयपुर शहर के सभी समाजो, संगठनों द्वारा भी परिवर्तन यात्रा में भागीदार बनते हुए जबरदस्त उत्साह के साथ स्वागत और अभिनंदन हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles