29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा की सूची को लेकर बुधवार शाम 6 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, 76 उम्मीदवारों पर चर्चा और निर्णय, बगावत को लेकर केंद्रीय नेतृत्व चिंतित

भाजपा में 76 बकाया उम्मीदवारों की तीसरी सूची को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निवास पर 50 लोगों के नाम पर चर्चा हुई इसके बाद जेपी नड्डा के निवास पर पार्टी के स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। इस चर्चा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के चुनाव प्रभारी संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रभारी अरुणसिंह, जल शक्तिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए शामिल लोगों को टिकट देने पर भी विचार किया गया। 

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार शाम 6:00 बजे होगी। इस बैठक में राजस्थान के शेष बचे उम्मीदवारों को लेकर फैसला होगा। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को टिकट देने पर भी निर्णय होना है। अब चुनाव में सांसदों को उतारा जाए या नहीं इस पर भी विचार विमर्श कर फैसला किया जाना है। पूर्व में उतारे गए 7 सांसदों के विरोध को देखते हुए अब अधिक सांसद नहीं उतरे जाएंगे। दो सांसद चुनाव में उतारे जा सकते हैं। 

केंद्रीय चुनाव समिति में वर्तमान स्थिति और बगावत रोकने और उन्हें समझाए जाने पर भी चर्चा होगी। वसुंधरा राजे भी अपने समर्थकों को टिकट दिलाए जाने की कोशिश में जुटी है। निर्णय जल्दी होना है बुधवार देर रात तक या गुरुवार सुबह तक भाजपा की तीसरी सूची आ जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि शेष रहे 76 उम्मीदवारों की सूची दो हिस्सों में बताकर निकल जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles