24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम मोदी,अमित शाह, नड्डा सहित सिंह अरुण सिंह, राजे, शेखावत, जोशी,राठौड़ और पूनिया ने पहली सूची पर किया विचार, सूची कभी भी जारी

विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के भाजपा प्रत्याशियों के चयन को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार रात्रि 9 बजे भाजपा मुख्यालय पर शुरू हुई। 

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय,गृहमंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पहली सूची के बारे में चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा और और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया मौजूद रहे।

सुबह दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर बैठकों का दौर चला। आज की लोग बैठक में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी राजस्थान में भाजपा के संभावित उम्मीदवार के बारे में राय जानी गई। इसके लिए भाजपा के नेता दोनों नेताओं के निवास पर मिलने गए।पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह सूची कभी भी जारी की जा सकती है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles