31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े फैसले की रणनीति तैयार कर रहा हूं: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में भ्रष्टाचार के खिलाफ और बड़े फैसले लेने जा रहा हूं। मैं पूरी तैयारी करके बैठा हूं। दस साल में जो कार्रवाई हुई, वह ट्रेलर है। बहुत कुछ बाकी है। 

पीएम मोदी ने शनिवार को पुष्कर के मेला मैदान में अजमेर और नागौर के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मेंआयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देती है। दस साल में 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गरीबों के खाते में सीधे भेजे हैं। कांग्रेस की सरकार में पैसा बीच में लूट लिया जाता था।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पीएम ने कहा था कि दिल्ली से 1 रुपए भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। यदि 30 लाख करोड़ रुपए उनके पास होते तो क्या होता? हमने जांच की तो पता चला कि कांग्रेस ने 10 करोड़ से ज्यादा ऐसे फर्जी लाभार्थी बनवाकर रखे थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ। योजनाएं उनके नाम पर चढ़ जाती थी। आपके हक का पैसा सीधे कांग्रेस के बिचौलियों के पास जा रहा था।

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र के नाम पर कांग्रेस ने झूठ का एक पुलिंदा जारी किया है। यह कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणा पत्र है। आप देखें कि हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार राम नवमी का त्योहार श्री राम भगवान अपने भव्य मंदिर में मनाएंगे, देखते हैं कांग्रेस कितना विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद के पास 300 करोड़ रुपए नकद मिले थे। पैसा गिनते-गिनते मशीन थक गई थी। घमंडिया गठबंधन मोदी से इसलिए चिढ़ता है। कांग्रेस के लोग समझ लें, जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलने वाला है। कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए रैली नहीं कर रही है, भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज 6 अप्रैल को ही भाजपा की स्थापना हुई थी। यह संयोग है कि आज ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। ब्रह्माजी तो नियंता है, निर्माता है। भाजपा भी नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। सबसे बड़ी बात है कि कमल से इस क्षेत्र का संबंध है और भाजपा की पहचान भी कमल है, देश के कोन-कोने में कमल खिलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री शर्मा के भाषण के दौरान माइक खराब

पीएम की सभा में जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोल रहे थे तो थोड़ी देर के लिए माइक खराब हो गया, कुछ ही देर में खराबी को दूर कर दिया गया। 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि 500 साल का संघर्ष अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से खत्म हुआ। पीएम ने 11 दिन का कठोर तप करके राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles