24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम हमने अपना एजेंडा कभी नहीं बदलाः-राजेन्द्र गहलोत

जयपुर। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में रविवार को डीडवाना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर सुशासन आएगा। जिस प्रकार यूपी में योगी आदित्यनाथ के राज में बदमाशों की खैर नहीं है उसी तरह राजस्थान में भी आरोपियों में भय होगा। भाजपा में संसदीय दल ही सामूहिक निर्णय लेता है, जिस कार्यकर्ता को जो दायित्व दिया जाएगा वह उसे पूरा करेगा। भाजपा विचारधारा के साथ काम करती है।
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद काफी राजनैतिक पार्टियां टूटी हैं। लेकिन हमने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलकर काम किया है। हम भारत माता और सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश में ऐसी काफी शक्तियां थी जो राम मंदिर का निर्माण का विरोध करती थी। गौ माता की सेवा का विरोध करती थी। लेकिन भाजपा सदैव अपने एजेंडे पर काम करती रही है। प्रेसवार्ता के अवसर पर सांसद सीआर चौधरी, एससी मोेर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल और अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles