भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित थे।
आडवाणी के खराब स्वास्थ्य के कारण ये फैसला लिया गया है। पीएम मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी।


