21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा के हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ, मीडियाकर्मियों के लिए कम्प्यूटर लैब और वाई फाई की सुविधा,राजस्थान की जनता ने कमल खिलाने का बनाया मन



जयपुर।भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से विधानसभा चुनावों के लिए विशेष तौर पर तैयार करवाए गए मीडिया सेन्टर का शुभारंभ आज प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरूण सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और शहजाद पूनावाला व मीडिया विभाग के संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे। इस दौरान मीडिया सेन्टर के शुभारंभ मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने प्रदेशवासियों को नवरात्रा और दुर्गाष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि राज्य से अब कांग्रेस सरकार की विदाई तय हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने दौसा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की है। प्रियंका गांधी कांग्रेस की बडी नेता होने के साथ प्रकार जनता के सामने मंच से झूठ बोल रही है। यह कांग्रेस के लिए चिंताजनक स्थिति है। कांग्रेस ने राजस्थान की जनता के साथ छलावा किया है, नारियों की रक्षा में नाकाम रही और किसानों व युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। ऐसे में इस बार जनता ने तय कर लिया है कि 2023 में राजस्थान में कमल खिलाना है। राज्य के लोगों को पीएम नरेन्द्र मोदी पर विश्वास है। भाजपा पर गांव, गरीब, किसान, महिला सभी को विश्वास है। भाजपा ने अपनी अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है लेकिन कांग्रेस खेमें में अभी भी असमंजस का माहौल है। कांग्रेस के पास कोई चेहरा ही नहीं है जबकि भाजपा के पास पीएम नरेन्द्र मोदी जैसा चेहरा है।
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि जिस प्रकार राज्य में पिछले 5 सालों तक अराजकता का माहौल रहा है, युवा नौकरी के लिए परेशान रहे, आमजन को महंगाई राहत शिविरो की लाइन में लगा दिया गया और नारियों पर अत्याचार होते रहे। इन सबको देखते हुए राज्य की जनता ने काफी पहले ही कांग्रेस सरकार की विदाई तय कर दी थी। अब आने वाली 25 अक्टूबर को प्रदेश की जनता इस अराजक, नकारा और निकम्मी सरकार की विदाई पर अंतिम मुहर लगाने को तैयार बैठी है।
प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपने पूरे कार्यकाल ​कुर्सी से चिपके रहे और उनका पूरा ध्यान अपनी कुर्सी बचाने पर ही लगा रहा। इसके कारण प्रदेश की जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं था। इससे जनता में भारी नाराजगी है और कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के कारण आने वाले समय में राजस्थान में कांग्रेस का नाम लेने के लिए कोई कार्यकर्ता भी नहीं बचेगा।
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में मुख्यमंत्री की शह पर भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। यहां पर हालात यह रहे कि हर दिन औसतन 4 से अधिक लोगों को एसीबी में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा है। इसमें कई मामलों में तो कांग्रेस के नेता या उनसे जुडे हुए लोग गिरफ्तार हुए हैं। अब यहां भ्रष्टाचार के मामलों की जांच ईडी कर रही है जिसकी आंच मुख्यमंत्री गहलोत तक आ सकती है। इसके कारण वे आए दिन ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान अपराध चरम पर पहुंच गए है। यहां पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अत्याचार की वारदातों में भारी बढोतरी हुई है। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं कुर्सी जाने के डर से घिरे रहे जिसका परिणाम यह रहा कि राज्य को पूरे पांच साल तक कोई गृहमंत्री भी नहीं मिल पाया। उनकी इस अकर्मण्यता के कारण अपराधियों के हौंसले बुलन्द हुए और आमजन को डर के साए में जीने को मजबूर होना पडा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की नई इबारत लिख रहा है। यह पीएम नरेन्द्र मोदी के विजन और सोच के साथ किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज देश की पांचवीं बडी अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम मोदी के देश में एक बार फिर भारत देश विश्व का सिरमौर बनकर उभर रहा है।

हाईटेक मीडिया सेंटर में मिलेगी सुविधाएं
भाजपा मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि हाईटेक मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों के लिए कम्प्यूटर लैब तैयार की गई है। यहां मीडियाकर्मी अपनी खबरों तथा आलेख पर कार्य कर सकेंगे वहीं वाईफाई युक्त प्रेसवार्ता कक्ष, टेलीविजन मीडिया की बाइट के लिए अलग चैम्बर बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों और नेताओं के साथ वन टू वन चर्चा के लिए अलग से चैम्बर तैयार करवाए गए है। इसके अलावा प्रेस वार्ता कक्ष में ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरे लगाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है ताकि मीडियाकर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles