35.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

भाजपा जयपुर जिले की शंक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला, पीएम मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से महिलाओं का हो रहा है सामाजिक और आर्थिक विकास: खर्रा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज शक्ति वंदन जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। शक्ति वंदन कार्यशाला के मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की। 

स्वायत्त शासन मंत्री  झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लखपति ​दीदी योजना में भी प्रदेश सहित देशभर की महिलाओं को इससे मदद मिलेगी। शक्ति वंदन कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। 

राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा:पूजा कपिल मिश्रा

कार्यशाला में शक्ति वंदन अभियान की प्रदेश संयोजक पूजा ​कपिल मिश्रा ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान के तहत 48 लाख स्वयं सहायता समूह की बहनों के माध्यम से राजस्थान की 2 करोड़ महिलाओं से संपर्क किया जाएगा। लखपति दीदी योजना के तहत संपूर्ण भारत में 3 करोड़ तथा राजस्थान से 15 लाख से अधिक बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा।

शक्ति वंदन अभियान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे भाजपा कार्यकर्ता:राघव शर्मा

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से महिलाओं को बताएं। केंद्र सरकार की अधिकांश योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और आ​त्मनिर्भर बनाना है। वहीं जन कल्याणकारी नीतियों की लाभार्थी महिलाओं से संपर्क कर उनसे संवाद करने के लिए जिला कार्यकारिणी को निर्देशित किया है। शक्ति वंदन कार्यशाला में मेयर सौम्या गुर्जर, अभियान की प्रदेश सह संयोजक डॉ. अपूर्वा सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय पारीक, जिला महामंत्री एवं कार्यशाला आयोजक कृष्ण मोहन शर्मा, जिला महामंंत्री कुलवंत सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी, पार्षद रेखा राठौड़, जयपुर शहर मीडिया प्रभारी शिव कुमार चौधरी, अभियान के मंडल संयोजक एवं सह संयोजक सहित भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles