भाजपा की ओर से प्रदेश में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे तीन दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान के तहत आज बूथ, मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा जयपुर शहर के करीब 276 से अधिक मठ, मंदिर, गुरूद्वारों और आश्रमों सहित उनके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद रामचरण बोहरा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ और जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने आज मोती डूँगरी गणेश मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। सघन स्वच्छता अभियान के समन्वयक सोमकांत शर्मा ने मानसरोवर गुरूद्वारे से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की ।
वहीं कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा स्थित झारखंड महादेव मंदिर पहुंचे और स्वच्छता अभियान में भाग लिया।भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने अराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
वहीं सिविल लाईन्स विधायक गोपाल शर्मा ने न्यू सांगानेर रोड़ स्थित शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य महाराज के नेतृत्व में पौंड्रिक मंडल से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई इस दौरान मंडल में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें गोविंद देव जी मंदिर, काले हनुमान जी मंदिर, जागेश्वर महादेव मंदिर, ब्रह्मपुरी , शास्त्री नगर मंडल में बिलेश्वर महादेव मंदिर, मीणांे का पार्क, रामदेव मंदिर, ओन्डा महादेव मंदिर, खंडेलवाल महाविद्यालय जल महल मंडल के अंतर्गत भी सभी पार्षदों ,कार्यकर्ताओं ने तेजाजी महाराज का मंदिर जयसिंहपुरा खोर में अलग- अलग धार्मिक स्थलांे पर स्वच्छता अभियान चलाया।


