भाजपा ने भीलवाड़ा के मौजूदा सांसद सुभाष बहेड़िया का टिकट काट दिया है। वहां पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल को टिकट दे दिया है। इस सीट पर कई बीजेपी नेता अपनी दावेदारी जता रहे थे और जयपुर से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक व्यवस्था बैठा रहे थे लेकिन दिल्ली के केंद्रीय नेतृत्व ने जो फाइनल कर रखा था उस पर अपनी मोहर लगा दी। संगठन महामंत्री अरुण सिंह ने सूची जारी की है।



