20.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

भाजपा पूरी एकता के साथ जन विरोधी कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ने के लिए मजबूती के साथ सड़क पर उतरी है:-चुन्नीलाल गरासिया


भाजपा सत्ता में हो या विपक्ष में जनता के मुद्दों को कभी नहीं भूलतीः-मुकेश दाधीच


कोटा देहात। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में सोमवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव यात्रा संयोजक चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा राजस्थान की चार दिशाओं से अपार जन समर्थन प्राप्त करते हुए गुजर रही है। भारतीय जनता पार्टी पूरी एकता के साथ इस जन विरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ने के लिए इस यात्रा में मजबूती के साथ सड़क पर उतरी हुई है। पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के तौर पर लगातार जनता की आवाज बनकर हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाती रही है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, साथ ही प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वैट के चलते पंप मालिकों की हड़ताल चिंता का विषय है। हिंदुस्तान में सबसे महंगा पेट्रोल डीजल राजस्थान में मिल रहा है, और अशोक गहलोत सरकार मुफ्त योजनाओं का दिखावा करती है। कांग्रेस सरकार महंगा पेट्रोल डीजल बेचकर जनता की जेब से वोट के नाम पर मोटा पैसा खींच रही है। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को महंगाई नजर नहीं आती क्योंकि राजस्थान में सबसे महंगी बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही है, और महंगाई के ऊपर अघोषित बिजली कटौती की मार अलग से झेलनी पड़ती है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का मामला हो, पेपर लीक का मामला हो, दलित अत्याचार का मामला हो या फिर प्रदेश में बढ़ते अपराध का मामला हो भाजपा ने सदैव जनता के मुद्दों को उठाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles