35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री शाह, मुख्यमंत्री शर्मा ने सीकर में किया रोड शो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को सीकर आए। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड शो किया। शाह के रोड शो में जिले के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शाह भी सीकर वासियों के अपार जन सैलाब च ऐतिहासिक स्वागत को देखकर प्रसन्न हो गए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल्याण जी मंदिर से रोड शो शुरू किया। इससे पहले गृहमंत्री व मुख्यमंत्री ने कल्याण जी के मंदिर में भगवान के दर्शन किए। यहां से रोड शो की शुरूआत हुई। रोड शो कल्याण जी के मंदिर से नया दूजोद गेट, घंटाघर, सूरजपोल गेट, जाट बाजार, फागलवा पेट्रोल पंप होते हुए तापडिय़ा बगीची पर खत्म हुआ।

रोड शो में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद रथ पर सवार थे। प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व व जिले का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्र्ताओं के साथ रोड शो में साथ चल रहा था। रास्ते में भाजपा की सभी आठों विधानसभाओं के कार्यकर्ता सीकर, लक्ष्मणगढ़, धोद, दांतारामगढ़, खंडेला, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना व चौमूं के कार्यकताओं ने पूरे रास्ते रथ पर फूल बरसाकर अमित शाह का स्वागत किया। भाजपा के सभी सातों मोर्चों ने भी मोर्चा संभालते हुए रोड शो में अमित शाह व भजनलाल शर्मा का ऐतिहासिक स्वागत किया। 

रोड शो में शुरू में ऊँट, घोड़े, बग्गी, बैंड बाजे आदि लवाजमा साथ चल रहा था। रास्तें में कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, चंग, ढप्प सहित कई कार्यक्रम कार्यकर्ताओं ने आयोजित किए। रथ के आगे कार्यकर्ता नाचते गाते चल रहे थे। इनको देखकर गृह मंत्री अमित शाह काफी प्रसन्न दिखाई दिए। शाह ने भी रोड शो में मौजूद लोगों पर फूल बरसाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

रोड शो में सीकर वासियों से ऐतिहासिक स्वागत को देखकर गृह मंत्री भी पूरे रास्ते में मुस्कराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। रोड शो में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे रास्तें में जयकारे लगाते चल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के उद्घोष में साथ देते हुए जमकर भारत माता के जयकारे लगाये।

हैलीपैड पर किया केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जिला स्टेडियम में बनाए गए हैलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, लोकसभा प्रभारी व मंत्री गौतम दक, यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा, लोकसभा सह प्रभारी बलराम दून, जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, लोकसभा संयोजक प्रभुसिंह शेखावत, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, राजकुमारी शर्मा, केडी बाबर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, श्रवण चौधरी, गजानंद कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी, श्रीकुमार लखोटिया, जिला महामंत्री डॉ. बलवंत सिंह चिराणा, जिला संजय सैनी, भंवरलाल वर्मा, ओमप्रकाश बिजारणियां, ईश्वरसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी सहित जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles