24.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस और सीएम गहलोत को चौतरफा घेरकर बताया राम विरोधी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर जबरदस्त प्रहार करते हुए प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार के बढ़ते ग्राफ और कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति पर बिंदुवार आरोप लगाए। जहां एक दिन पहले उदयपुर में हुई सभा ने CM गहलोत का नाम लिए बगैर हमले किए थे जोशी ने गहलोत का नाम लेकर अपनी बात कही। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तृष्टीकरण की पराकाष्ठा पार कर दी है। यूपी CM आदित्यनाथ की तर्ज पर उन्हौने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार आते ही दहशतगर्दों को या तो घरों में बैठना पड़ेगा या फिर राजस्थान छोड़कर जाना पड़ेगा। यह बातें सीपी जोशी ने मीडिया प्रेस वार्ता में कहीं। 

इसी प्रेस वार्ता में प्रदेशअध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता रोहित गुर्जर व पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण सिंह गुर्जर और पाली गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष बाबुलाल गुर्जर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दौसा में चार साल की बच्ची से पुलिस एसआई द्वारा रेप की निंदा की और कहा कि राजस्थान में बहन-बेटियां और मासूम बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है। गणपति प्लाजा से बरामद 1.37 करोड़ नक़द पर जोशी ने कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचारियों का पैसा लॉकर से बाहर आने की बात कही।   उन्हौने नरेगा और बच्चों के पोषाहार में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचारियों को सजा दिलावाई जाएगी। 

शुक्रवार का दिन भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दों के लिहाज से अच्छा रहा और उसे कांग्रेस को घेरने के अपने पसंद के मुद्दे भी मिल गए।  इसी क्रम में जोशी ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गांधी परिवार के नजदीकी आचार्य प्रमोद कृष्णन ने आज उनकी हकीकत सबके सामने ला दी है। जोशी ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णन ने साफ कर दिया कि कांग्रेस में कुछ नेता ऐसे है जिन्हें राम से नफरत है। इन नेताओं को हिंदू शब्द से नफरत है। ये हिंदू धार्मिक गुरुओं का अपमान करना चाहते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर के परकोटे से हो रहे पलायन को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि शहर की तीन विधानसभाओं में एक बाइक पर 5-5 लटक कर घूम रहे है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। राजस्थान की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। जोशी ने राम मंदिर निर्माण की बात उठाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राजस्थान सहित देशभर के मंदिरों को जोड़ने और जीर्णोद्वार का कार्य किया है। जबकि इसी कांग्रेस सरकार ने लंपी बिमारी के दौरान मुआवजा देने में गौपालकों से भेदभाव किया। हजारों की संख्या में गौ माता की मौत हुई और इस कांग्रेस सरकार ने कुछ ही लोगों को मुआवजा दिया। इससे कांग्रेस का असली चेहरा राजस्थान की जनता के सामने आ गया। ये वही कांग्रेस सरकार है जिसने राजस्थान में राम दरबार को तोड़ा, उच्च न्यायालय में राम के पैदा नहीं होने  का हलफनामा दिया,शिव मंदिर को तोड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles