20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर ने ली पदाधिकारियों की बैठक

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश की सह प्रभारी विजया राहटकर ने बैठक ली।बैठक में प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने वृहद प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी।प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने बताया कि 13 जुलाई को होने वाली कार्यसमिति की बैठक को लेकर शहर भर में साज-सज्जा की भी तैयारियां की जा रही है।भाजपा के मण्डल,बूथ स्तर से लेकर पार्षदों को शहर को सजाने की जिम्मेदारी दी गई है।कार्यकर्ताओं में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर उत्साह का माहौल है।भाजपा के सभी मोर्चे अलग-अलग चौराहों को सजाने का कार्य करेंगे वहीं मण्डल कार्यकर्त्ता झण्डी लगाकर जयपुर को सजाने में अपना योगदान देंगे।

प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने बताया कि वृहद कार्यसमिति बैठक सीतापुरा के जयपुर एग्जिबिश्न एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होगी।बैठक की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारी लगातार,प्रतिदिन मानिटिरिंग कर रहे है आज गुरूवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच,कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित पदाधिकारियों ने जेईसीसी सेंटर पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।वृहद प्रदेश कार्य समिति की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं।प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आगंतुकों के प्रोटोकॉल,पंजीकरण से लेकर हर व्यवस्था सुचारू हो,इसके लिए सभी की पृथक-पृथक जिम्मेदारी तय की गई है।आज बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच,मोती लाल मीणा,नाहर सिंह जोधा,प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी,प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, वासुदेव चावला,मिथिलेश गौतम, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, प्रदेश आई.टी.संयोजक अविनाश जोशी,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी,सोशल मीडिया सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles