20.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा संगठन और सरकार के कार्यों को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का कार्य प्रवक्ता-पैनेलिस्टों काः सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश प्रवक्ता और पैनेलिस्टों की बैठक में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के कार्यों को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का कार्य आप सभी ने बेहतरीन तौर पर किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन और पिछली कांग्रेस सरकार के 5 सालों के कार्यों तुलनात्मक विवरण लोकसभा चुनावों में प्रवक्ताओं ने मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के पदाधिकारियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में दिन-रात मेहनत के साथ जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है। ऐसे में सभी की मेहनत के लिए धन्यवाद एवं आगे भी भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश प्रवक्ता और पैनेलिस्टों की बैठक में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के कार्याें को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का कार्य आप सभी ने बेहतरीन तौर पर किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन और पिछली कांग्रेस सरकार के 5 सालों के कार्यों तुलनात्मक विवरण लोकसभा चुनावों में प्रवक्ताओं ने मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के पदाधिकारियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में दिन-रात मेहनत के साथ जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है। ऐसे में सभी की मेहनत के लिए धन्यवाद एवं आगे भी भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है।

भाजपा के प्रवक्ताओं और पैनेलिस्टों का आत्मविश्वास प्रबल, मीडिया डिबेट में तथ्यों के साथ विषय पर करते है चर्चाः भजनलाल शर्मा  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवक्ता-पैनेलिस्टों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवक्ताओं और पैनेलिस्टों का आत्मविश्वास प्रबल होना चाहिए। मीडिया डिबेट में भाजपा के प्रवक्ताओं को पूरजोर से अपनी बात रखनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि किसी भी तथ्यों को आंकड़ों के साथ पेश किया जाए, इससे प्रवक्ता का कद बढ़ेगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा मीडिया टीम के मध्य बेहतर आपसी तालमेल होना चाहिए और कार्य को आपस में मिलजुल कर पूरा करने की भावना के साथ काम करना चाहिए। भाजपा सरकार की ओर से आमजन के हितों से जुड़ी कई योजनाओं जैसे बिजली-पानी पर कार्य किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में बिजली व पानी की समस्याओं के निवारण के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी की समस्या का निवारण त्वरित होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी कुछ सालों में राजस्थान बिजली में आत्मनिर्भर बन जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव में मीडिया विभाग की ओर से किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और आगे भी कड़ी मेहनत के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

पीएम मोदी के द्वारा धारा 370 को हटाने के कठोर निर्णय के चलते ही पहली बार जम्मू कश्मीर में हुआ रिकॉर्ड मतदानःराज्यवर्धन सिंह राठौड़

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रवक्ता और पैनेलिस्ट डिबेट में किस विषय पर चर्चा कर रहे है और क्या संदेश देना है इसका सदैव ध्यान रखना चाहिए। डिबेट के विषय की मुख्य बिंदु तैयार कर कम समय में अधिक से अधिक बात रखने का प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का भी अधिक से अधिक प्रचार तथ्यों के साथ करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा धारा 370 को हटाने के कठोर निर्णय के चलते ही पहली बार जम्मू कश्मीर में रिकॉर्ड मतदान हुआ। भाजपा के प्रवक्ताओं को संगठन की विचारधारा अंत्योदय की भावना को भी जन जन तक लेकर जाना चाहिए। लोकसभा चुनाव के इस दौर में चुनाव आयोग से लेकर मतदाताओं तक का आभार हमें व्यक्त करना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles