34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा सत्ता और संगठन के बीच आई दरार को पाटने की कोशिश, मुख्यमंत्री शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के बीच बातचीत,प्रदेश वृहद कार्य समिति का माहौल खुशनुमा, होंगे कई महत्वपूर्ण फैसले

लंबे अरसे के बाद आखिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को विधायक चंद कृपलानी के साथ मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर विकासोन्मुखी और  सभी वर्गों के उत्थान में सहायक बजट के लिए आभार जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री शर्मा से अपने चित्तौड़ लोकसभा क्षेत्र के किसानों और आमजन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सौगातों को देने के लिए धन्यवाद दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य एवं योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने चित्तौड़ लोकसभा क्षेत्र के किसानों से जुड़ी डोडा चुरा की योजनाओं के बारे में भी विस्तृत बात की। मुख्यमंत्री शर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की बात को गंभीरता से लेते हुए किसानों से जुड़ी डोडा चुरा की योजनाओं बजट में कोई निर्णय करने का आश्वासन दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री शर्मा के बीच भाजपा की शनिवार को होने वाली वृहदकार्य समिति की बैठक और मंत्रियों और नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान समारोह के बारे में भी बात हुई। यह पहला मौका था कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री शर्मा के बीच संगठन और सत्ता के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा के पांच उप चुनाव और वन स्टेट-वन इलेक्शन के बारे में भी बातचीत हुई। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा वृहदकार्यसमिति की बैठक में इस तरह का प्रस्ताव लाकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकती है। बजट में मुख्यमंत्री शर्मा ने इस बात का जिक्र किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles