29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा सभी 25 सीटें जीतेगी,कांग्रेस झूंठ की राजनीति से जीतना चाहती है चुनाव: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान की सभी 25 सीटे जीतेगी। बिरला ने विपक्षी दलो पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस झूंठ की राजनीति करके चुनाव जीतना चाहती है। 

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला का शुक्रवार को जयपुर से कोटा जाते समय टोंक में भाजपा  जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। साथ ही टोंक में नेशनल हाइवे 52 स्थित एक होटल में बिरला ने लंच किया ।

भाजपा के कोटा लोकसभा सीट से प्रत्याशी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी ओर से राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि चाहे वोट का प्रतिशत कम हो लेकिन भाजपा चार सौ पार  करेगी।

उन्होंने कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन को कोसते हुए भाजपा के खिलाफ मिथक प्रचार और झूंठ की राजनीति करने का आरोप लगाया। बिरला ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के नाते मैने कोशिश की लोकतांत्रिक सस्थाओं की मर्यादा प्रतिष्ठा बनी रहे साथ ही सबको पर्याप्त अवसर मिले और ज्यादा से ज्यादा विधयेक पारित हो साथ ही सार्थक चर्चा हो। बिरला ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में भारत की प्रतिष्ठा बहुत है, अभी चुनाव चल रहा है। इतने बड़े देश के अंदर हमारा लोकतंत्र सशक्त मजबूत है ,जिसके लिए हम सबको गर्व है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतन्त्र की मजबूती के लिए मतदाता अधिक से अधिक मतदान करके  लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उनकी नीतियां है और फैसले लिए गए है साथ ही देश के कल्याण और विकास की योजनाएं शुरू की थी उससे लोगों में मोदी के प्रति विश्वास बढा है। बिरला ने कहा कि आज दुनिया में भारत की ताकत व विश्वास ही बढा है साथ-साथ प्रधानमन्त्री ने हमेशा संविधान का सम्मान किया। इतना ही नही भारत की संसद में संविधान दिवस मनाने की पहल मोदी जी ने ही की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles