24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

भाजपा सरकार में बढ़ रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार, 10 लोकसभा सीट पर सीट पर महिला प्रत्याशी खड़ी करने की मांग: राखी गौतम

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम ने भाजपा सरकार में देश की महिलाओं को असुरक्षित बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महिलाओं के हित मे केवल झूठे वादे कर चुनाव जीता है। 

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम ने मंगलवार को लोकसभा प्रभार क्षेत्र का दौरा पूर्ण कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय जयपुर में महिला प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार की जीत महिलाओं के प्रति अपराधों की जीत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से पूछना चाहती हूं कि जब से आपकी सरकार सत्ता में आई है तब से ही लगातार महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध आपकी नजरिए में ही हैं। जैसे भीलवाड़ा में नाबालिग बालिका को भट्ठी में जलाना, राजधानी जयपुर में ही एक दिन में दो महिलाओं के साथ वारदातों को अंजाम देना, वहीं जोधपुर में मां बेटी भतीजी तीनों का गला काट कर हत्या करना। गौतम ने लोकसभा चुनाव में आधी आबादी को प्रदेश की 25 में से 10 सीटों पर प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाइकमान और प्रदेश नेतृत्व के सामने भी इस मांग को उठाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शीघ्र कठोर कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस की यह महिला शक्ति नहीं सहेगी और हम बहनें सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम ने आगामी लोकसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए कहा कि मैं और मेरी बहने इस चुनाव में कड़ी से कड़ी मेहनत करके कांग्रेस को विजयी प्राप्त कराएगी। साथ ही आज हमारे नेता राहुल गांधी “ भारत न्याय यात्रा “ के रूप मे भारत के हर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर उनके लिए न्याय की मांग को लेकर आवाज उठा रहें हैं। यह यात्रा पांच स्तंभों नारी न्याय, किसान न्याय, युवा न्याय, भागीदारी न्याय और श्रमिक न्याय पर आधारित है। 

गौतम ने लोकसभा चुनाव में आधी आबादी को प्रदेश की 25 में से 10 सीटों पर प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाइकमान और प्रदेश नेतृत्व के सामने भी इस मांग को उठाया जाएगा। इससे पहले गौतम ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles