33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भाजपा सांसद बोहरा को जान से मारने की धमकी, निजी सहायक शर्मा ने एफआईआर करवाई दर्ज

जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा को जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद बोहरा के ऑफिशियल आईडी पर धमकी लिखकर ई-मेल की गई है। लिखा है कि दिल्ली अभी बहुत दूर है। रास्ते में जहां मिलोगे, तुम्हें वहीं जान से मार देंगे। जवाहर सर्किल थाने में सांसद बोहरा के निजी सहायक अरुण शर्मा ने एफआईआर दर्ज करवाई है। 

पुलिस ने बताया कि बगरु वालों का रास्ता, चांदपोल बाजार निवासी अरुण शर्मा ने जवाहर सर्किल थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज करवाई है। वह भाजपा सांसद बोहरा के निजी सहायक हैं। अरुण ने बताया कि 2 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे वह ऑफिस आकर अपना काम संभाल रहे थे। भाजपा सांसद बोहरा की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर सभी मेल चेक कर किए जा रहे थे। सुबह करीबनिजी सहायक अरुण शर्मा ने बताया कि अरविंद कुशवाह की मेल में लिखा था कि हम आपको जान से मार देंगे। दिल्ली अभी बहुत दूर है। रास्ते में जहां मिलोगे, तुम्हें वहीं जान से मार देंगे। धमकी भरे मेल मिलने पर भाजपा सांसद रामचरण बोहरा को जानकारी दी गई। सांसद बोहरा के निर्देश के बाद निजी सहायक अरुण शर्मा ने जवाहर सर्किल थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। भाजपा सांसद बोहरा ने भी इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंन कहा कि पुलिस की साइबर सेल और टेक्निकल टीम अपने काम में लगी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles