33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भारतीय छात्रों का डंका पूरे विश्व में बज़ रहा,हर क्षेत्र में अव्वल- मोटिवेशनल गुरु डॉ पीएम भारद्वाज


पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोलते हुए राष्ट्रीय स्तर के मोटिवेशनल गुरु डॉ पीएम भारद्वाज ने कहा कि भारतीय छात्रों का डंका पूरे विश्व भर में गूंज रहा है । डॉ पीएम भारद्वाज भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के चार उपक्रमों के पूर्व एमडी / सीएमडी भी रहे है।
आज विश्व में बड़े-बड़े देशों के विद्यार्थी भी भारतीय विद्यार्थियों से घबराए हुए हैं क्योंकि भारतीय छात्र बहुत इंटेलिजेंट एवं मेहनती है l
राष्ट्रीय स्तर मोटिवेशनल गुरु डॉ पीएम भारद्वाज ने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन प्रोग्राम मे बोलते हुए विद्यार्थियों को सफल होने के मंत्र बताएं l साथ में यह भी बताया कि कैसे अपने देश भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाया जा सकता है l डॉ पीएम भारद्वाज ने कहा कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी ,वैल्यू एवं स्किल बेस्ड एजुकेशन, प्रैक्टिकल ओरियंटेशन एवं वोकेशनल ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए l साथ में इंडस्ट्री कनेक्ट का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए l
उन्होंने सफलता के बहुत सारे मंत्र विद्यार्थियों से साझा किए l
मोटिवेशनल गुरु डॉक्टर पीएम भारद्वाज ने स्वच्छ भारत अभियान के प्रधानमंत्री के ब्रांड एंबेसडर डॉ डीपी शर्मा के एफर्ट की पूरी-पूरी प्रशंसा की साथ में विद्यार्थी एवं शिक्षकों को स्वच्छता अभियान, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी ,वैल्यू एवं स्किल बेस्ड एजुकेशन ,प्रैक्टिकल ओरियंटेशन एवं इंडस्ट्री कनेक्ट पर विशेष ध्यान देने के बारे में शपथ भी दिलवाई l
इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम मे पूर्णिमा ग्रुप के प्रेसिडेंट डॉ सुरेश मोदी प्रो प्रेसिडेंट डॉ मनोज गुप्ता के अलावा बहुत सारे शिक्षक गण एवं ढाई हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया l

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles