29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग तो कांग्रेस के मंत्रियों ने हीं ले रखी है: मदन दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सही कह रहे हैं कि भाजपा के मंत्रियों ने भ्रष्टाचार की कोई ट्रेनिंग नहीं दे रखी है ऐसे में वह भ्रष्टाचार कर ही नहीं सकते। 

उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामले में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने किया उसका परिणाम तो उन्हें भोगना ही पड़ेगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पेपर लीक के मामले में तिहाड़ जेल जाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वहां पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की समस्या कांग्रेस शासन के कारण है लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार इसे निश्चित तौर पर खत्म करेगी और आम लोगों को पर्याप्त पानी और बिजली उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles