20.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

मंत्री दिलावर ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा नहीं अन्याय यात्रा, कहा- राजस्थान में विधर्मियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही

भाजपा की नवनिर्वाचित भजनलाल की सरकार के काबिना मंत्री मदनलाल दिलावर ने कहा है कि राजस्थान में अब विधर्मियों व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ गदा उठाने की आवश्यकता नही पड़ेगी क्योंकि यहां अब भाजपा की सरकार बन गई है वह ऐसे लोगो से कानूनी कार्यवाही से निपटेगी। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस के राहुल गांधी की न्याय यात्रा को अन्याय यात्रा की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी लेकिन हुआ क्या विदेशो में प्रधानमंत्री के खिलाफ अनर्गल बोले। उनकी यात्रा का नाम तो भारत जोड़ो यात्रा था लेकिन काम भारत तोड़ने का किया।

भाजपा शासित सरकार के काबिना मंत्री मदन दिलावर सोमवार को जयपुर से कोटा जाते वक्त टोंक में भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। जिन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा की सरकार गरीब को गणेश मान करके लोगो की सेवा करेगी, आमजन के विकास व उत्थान का काम करेगी। उन्होंने राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार के पांच साल में हुए पेपर लीक व भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हुए साफ शब्दों में कहा कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसके नाकों से निकालेगे ,कोई भी बख्शा नही जाएगा कानून अपना सख्ती से काम करेगा ऐसे लोग जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओ की तरफ से जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे 54 के समीप केबिनेट मंत्री मदन दिलावर का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,देवली-उनियारा के पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चन्द्रवीर सिंह चैहान,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहना करके एवं गदा भेंट करके व आतिशबाजी से स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत होकर काबीना मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मैं हनुमानजी का उपासक हूँ कार्यकर्ताओं ने गदा भेंट की है इसका सम्मान रखूँगा,राजस्थान में भाजपा की भजनलाल सरकार जनता के हितों के लिए पूरी तरह से काम करेगी। उन्होंने कहा कि मैं तुष्टिकरण के खिलाफ पहले भी था,अब भी हूँ तथा आगे भी रहूँगा क्योंकि भाजपा के लिए सभी समान है सबका साथ सबका विकास ही हमारा लक्ष्य है।

 उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार के समय मालपुरा से हिंदुओं के पलायन जैसी घटनाओं के सवाल पर कहा कि अब न तो कोई पलायन होगा न ही पलायन के लिए मजबूर करने वालों को बख्शा जाएगा,ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।हाल ही मन्त्रिमण्डल में श्री करणपुर सीट से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाए जाने के मामले में कांग्रेस की तरफ से की जा रही आलोचना को नकारते हुए कहा कि भाजपा का न सिर्फ संविधान में विश्वास है बल्कि वह संविधान का पालन भी करती है ,कांग्रेस का यह आरोप कि संविधान के खिलाफ मंत्री बनाया जाना गलत है।क्योंकि कोई भी मंत्री यदि विधानसभा का सदस्य नही हो तो उसको मंत्री बनने के छह महीने में विधानसभा की सदस्यता लेनी पड़ती है,जिसके मुताबिक सुरेन्द्रपाल को मंत्री बनाया जाना गलत नही है। 

दिलावर ने पूर्व मंत्री शांति धारीवाल को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने मर्दों का प्रदेश बता पूरे प्रदेश का अपमान किया था,जिसका बदला हाल ही विधानसभा चुनाव में जनता ने न केवल ऐसे मंत्री बल्कि कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। केबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25सीटें जितने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा अगले चुनाव की तैयारी पहले ही कर चुकी है। अबकी बार भी राजस्थान से भाजपा 25 सीटें जीतेगी तथा नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा सरकार के काबिना मंत्री मदन दिलावर सोमवार को टोंक पहुंचे तो जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया भाजपा टोंक शहर मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता,सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी,भाजपा महिला मोर्चा संयोजक अंजली गुप्ता,शैलेन्द्र चैधरी,रोहित जैन, शम्भू शर्मा, सीमा गौतम, रत्तीराम पहाड़िया, बलवंत मराठा, लड्डू किराड़ आदि ने स्वागत किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles