21.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा और दो कैबिनेट मंत्री दीया और प्रेमचंद बैरवा 15 दिसंबर को लेंगे शपथ, पीएम मोदी, शाह, नड्डा सहित 16 केंद्रीय मंत्री और 17 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम होंगे शामिल

मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो कैबिनेट मंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा 15 दिसंबर शुक्रवार को शपथ लेंगे। शपथ के तत्काल बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से दोनों कैबिनेट मंत्री को उप मुख्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया जाएगा। अल्बर्ट हॉल (रामनिवास बाग) के बाहर होने वाले इस समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। समारोह के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित 16 केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के 17 राज्यों के मुख्यमंत्री और  डिप्टी सीएम शामिल होंगे।

भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कपड़ा स्मृति ईरानी, केंद्रीयउद्योग पीयूष गोयल, केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, रेल मंत्री अश्चिनी वैष्णव, जय शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी, केंद्रीय सूचना प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, एसपी सिंह बघेल, मनसुख मांडविया आएंगे।

मुख्यमंत्री में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मणिपुर के मुख्यमंत्री  एन वीरेन सिंह शपथ ग्रहण समारोह में आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व ब्रजेश पाठक, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  चौना मीन, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, नागालैंड उप मुख्यमंत्री  के यानथुंगो शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों के विशिष्ट लोगों को भी निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसमें प्रबुद्धजनों सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इसके अलावा खेल जगत और साहित्यिक जगत के खास लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलावा भेजा जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह के स्थल का गुरुवार को संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्र ने प्रतिपक्ष के पूर्व नेता राजेंद्र राठौड़,विधायक जोगेश्वर गर्ग,डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी के साथ जायजा लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles