24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

महावीर नगर में मनाया फाग उत्सव

नई सड़क बनने की खुशी में आदर्श ब्लॉक महावीर नगर कॉलोनी निवासी ने फाग उत्सव मनाया। कार्यक्रम के संयोजक
मनोज जैन ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 500 से ज़्यादा महिलाओं ,पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। इस फाग उत्सव में मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ, उपमहापौर पुनीत कर्णावत, नगर निगम एक्सइएन एमएम शर्मा और कई स्थानीय पार्षदों ने श्याम भजनों में जम कर नृत्य किया।
कॉलोनी निवासी महेश अग्रवाल, अभिषेक कुमावत, राहुल सिन्हा, नारायण शर्मा, राजकुमार जैन, निशांत शर्मा, पंकज अरोड़ा, गौरव अग्रवाल,संजीव सिंघल , चंद्रशेखर , सुरेश मिश्रा और अध्यक्ष हनुमान बुडानिया ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और सड़क के निर्माण के लिए धन्यवाद दिया। परितोष शर्मा संदीप सोगानी का सहयोग भी सराहनीय था। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी का भी सभी ने इस सड़क निर्माण के लिए आभार प्रकट किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles