33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

महिलाओ को निर्वस्त्र करने वाली घटनाओं पर कांग्रेस का मौन बनेगा अभिशापः-दिया कुमारी

जयपुर/चित्तौड़गढ़ 10 सितंबर 2023। बड़ी सादड़ी के घंटाघर चौराहे पर स्वागत सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद एंव प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी ने कहा कि गंगापुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना गहलोत सरकार के राज में हुई है। एक महिला को अपहरण कर दरिंदगी व मारपीट की गई और हद तो तब हुई जब महिला को निर्वस्त्र कर रोड पर बेहाल छोड़ दिया गया। राजस्थान के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 1 महीने में तीन ऐसी जघन्य घटनाएं हुई है जिसने प्रदेश की महिलाओं में एक भय का माहौल व्याप्त कर दिया है प्रदेश में महिला अस्पताल, पुलिस स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य चौराहाओं व सार्वजनिक स्थान कहीं पर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।

आज बलात्कार, अपहरण और भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है प्रदेश। प्रतिदिन 17 बलात्कार और पांच हत्याएं एक बडा आंकडा है। कांग्रेस सरकार के राज में 11 लाख से अधिक अपराध के मामले दर्ज हो चुके है। एनसीआरबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान महिला अपराध में देश में नंबर वन है। यह कोई गर्व की नहीं बल्कि शर्म की बात है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आंखों पर पट्टी बांधे पूरे 5 साल सरकार बचाने में लग रहे और महिलाओं की आबरू लुटती रही।

भाजपा सांसद एंव प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में महिला अपराध की पराकाष्ठा हो चुकी है शायद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भूल गए हैं कि राजस्थान रानी पद्मावती ,पन्नाधाय और हाड़ी रानी जैसी वीर नारियों के इतिहास के लिए जाना जाता है। राजस्थान की महिलाएं अपना शौर्य किसी भी क्षेत्र में दिखाने से नहीं चूकती अब राजस्थान में महिलाओं ने परिवर्तन का संकल्प ले लिया है, और राजस्थान के 2023 के विधानसभा चुनाव में इस महिला विरोधी गहलोत सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर महिलाएं एक भयमुक्त वातावरण के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनाव करेंगी और प्रदेश में भाजपा की सुशासन और महिलाओं को सुरक्षा देने वाली सरकार होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles