29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से शुरू होकर बाड़मेर तक जाएगी मुख्यमंत्री गहलोत की यात्रा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 27 सितंबर से 9 दिन की यात्रा पर रहेंगे।इस 9 दिवसीय यात्रा 18 जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा में वे 3160 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मिशन 2030 के तहत निकाली जाने वाली यात्रा 38 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत 10 प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। इसके अलावा वह 16 स्थानों पर जनता से संवाद करेंगे और 11 जगह टाऊन हॉल मीटिंग करेंगे। जबकि 5 जगह रोड शो, 10 जगह नुक्कड़ सभाएं, 4 जगह महिला सम्मेलन और 8 जगह युवाओं से संवाद करेंगे।

दो चरणों में होगी सीएम की यात्रा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यात्रा का आगाज 27 सितंबर को जयपुर से होगा। यात्रा शुरू करने से पहले बिड़ला सभागार में रजिस्ट्री कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा और मुख्यमंत्री लोगों से संवाद करेंगे। उसके बाद यात्रा शुरू होगी। उनका फोकस महिलाओं और युवाओं पर रहेगा। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की यात्रा दो चरणों में पूरी होगी। यात्रा का पहला चरण 27 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा और दूसरा चरण 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक होगा।


कहां- कहां गुजरेगी यात्रा?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यात्रा जयपुर से शुरू होकर सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, सिरोही, जालौर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और चितौड़गढ़ से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का समापन जैसलमेर में होगा। मुख्यमंत्री की यात्रा में मंत्री, विधायकों के अलावा नगर निकाय के जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles