28.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

मिलावट के खिलाफ अभियान में 12 हजार लीटर से अधिक खाद्य तेल सीज

प्रदेश में मिलावट के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में मुहाना मंडी क्षेत्र में खाद्य तेल कारोबारी के यहां कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मुहाना मंडी में 6683 एवं निवाई स्थिति फैक्ट्री पर 6 हजार लीटर खाद्य तेल सीज किया गया। अतिरिक्त आयुक्त  पंकज ओझा ने बताया कि मुहाना अनाज मंडी, जयपुर में टोंक जिले के निवाई से रणथंभौर ब्रांड का सरसों का खाद्य तेल आने की सूचना मिली थी। इस पर रेकी करवाई गई तो मुहाना मंडी में माल उतरता पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत तेल के सैंपल लिए गए और अमानक खाद्य तेल होने की आशंका पर 6683 लीटर तेल सीज किया गया।

ओझा ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इस खाद्य तेल के सैंपल लिए गए थे, जिसमें तेल सब स्टैंडर्ड क्वालिटी का पाया गया था। आज यहां पकड़ा गया खाद्य तेल घटिया होने की आशंका चलते सीज किया गया है और सैंपल जांच के लिए भिजवाये गये हैं। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी  राजेश नागर,  दीपक सिंधी,  रमेश यादव, श्रीअवधेश गुप्ता और नंद किशोर कुमावत मौजूद रहे। टोंक सीएमएचओ  अशोक यादव को भी कार्रवाई से अवगत कराया गया। इसके बाद टोंक के सीएमएचओ   द्वारा निवाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थिति फैक्ट्री में पहुंचकर लगभग 6000 लीटर रणथम्भौर ब्रांड कच्ची घानी तेल सीज किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार भी शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles