33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को कराची में दिया गया जहर 

भारत के मोस्ट वांटेड दुश्मन दाऊद इब्राहिम को ज़हर दिए जाने की ख़बर है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने ये बड़ा दावा किया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कराची के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। हालांकि, इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि किसने जहर देने की कोशिश की। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स की ओर से दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दावा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है। इसके कारण वह अस्पताल में भर्ती है। पाकिस्तान के जीयो टीवी न्यूज ने भी सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं का हवाला देते हुए कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिसे कथित तौर पर गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बाद पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपुष्ट रिपोर्टों में इसकी वजह जहर बताया जा रहा है।

ग़ौरतलब है कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम ही था। धमाको को अंजाम देने के बाद वो भारत छोड़कर दुबई भाग गया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बना लिया। वो अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। उसके खिलाफ भारत में आतंकी हमला, मर्डर, किडनैपिंग, सुपारी हत्या, संगठित अपराध, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं। साल 2003 में उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था। साल 2011 में एफबीआई और फ़ोर्ब्स की एक लिस्ट में उसे दुनिया का तीसरा मोस्ट वांटेड भगोड़ा अपराधी बताया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles