29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं, भ्रष्टाचार का हर कनेक्शन मुख्यमंत्री कार्यालय तक जा रहा है : सीपी जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश में चुनाव की तारीख 25 नवंबर करने पर चुनाव आयोग का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। नियमों के विरुद्ध दिल्ली में सरकारी गाड़ी में सरकारी अधिकारी के साथ सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं।
सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री की केंद्रीय जांच एजेंसियों और भाजपा के उम्मीदवारों पर टिप्पणी चुनाव में उनके हार के भय को दिखा रही है। इस बार चुनाव में उनका पूरा राजनैतिक करियर दाव पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को सिर्फ भ्रष्ट शासन दिया। पेपर लीक, सरकार कार्यालयों में अपने ही मंत्रालय में करोड़ों रुपए और सोने की सिल्लियां मिलना, एसीबी को स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं करने देना, गंभीर आरोपियों के मामले में अभियोजन स्वीकृति नहीं देना, केंद्रीय योजनाओं का पैसा हड़पना, खनन माफियाओं को लूट की खुली छूट देना, पेपर लीक के आरोपियों को जमानत के लिए महंगे वकील देना, गोपाल केसावत के मामले में कमजोर धाराएं लगाना, आरपीएससी जैसी संस्थाओं में पैसा लेकर सदस्य बनना, जैसे भ्रष्टाचार के कई मामले उनकी सरकार की पोल खोलते हैं। जो बोओगे वही काटोगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आखिर केंद्रीय जांच एजेंसी क्यों नहीं आए। मुख्यमंत्री डर गए हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार का हर कनेक्शन मुख्यमंत्री कार्यालय तक जा रहा है।
कांग्रेस की झूठ और लूट की सरकार पिछले पौने पांच वर्षों से जनता का शोषण कर रही है। इनके विधायक यह कहते हैं कि हम किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे, क्योंकि सरकार को घोषणाओं के अनुसार कोई भी कार्य पूरा नहीं हुआ। संतुष्टि के लिए अंतिम समय पर बोर्ड के सदस्य बनाए जा रहे हैं।
इन्हें पता है कि अब हमारी सरकार की विदाई तय है। इसलिए जाते जाते आरपीएससी के सदस्य बनाए जा रहे हैं। याद रहे भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हमारा उम्मीदवार कमल का फूल है। प्रत्याशी केवल प्रतीकात्मक रूप में है। प्रदेश की जनता ने भी यह मन बना लिया है कि इस बार भाजपा के नाम और कमल के निशान पर जनता का समर्थन एवं समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles