34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मुख्यमंत्री गहलोत का खुद के मंत्रियों पर ही यकीन नहीं, सरकार के मंत्री ही सरकार पर लगा रहे भ्रष्टाचार के आरोपः- प्रहलाद जोशी


केंद्रीय मंत्री एंव भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी रविवार को ‘‘विजय बूथ संकल्प विधानसभा सम्मेलन’’ के तहत सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान खंडलेवाल वैश्य सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। (बूथ जीता, चुनाव जीता) की धारणा से बूथ पर मेहनत करने पर जोर दिया। प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत को अपने मंत्रियों पर ना यकीन है ना उनकी कार्यशैली पर विश्वास है।

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार पर बीते नौ सालों में भ्रष्टाचार के कोई दाग नहीं हैं। वहीं राजस्थान में खुद गहलोत सरकार के मंत्री ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। जिसमें लाल डायरी मामले में मंत्री गुढा को सच बोलने पर मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और गहलोत के बीच भी आंतरिक कलह पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैैठक में खुलकर सामने आ गई। जिस सरकार को खुद पर और सरकार के भीतर बैठे लोगों का सरकार पर विश्वास नहीं वह सरकार जनता का कैसे भला करेगी।

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार में अपराध बेलगाम है। महिला अपराधों में प्रदेश नंबर एक पर है, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के मामले में इस सरकार ने सारे रिकॉर्ड तोड डाले। युवा और किसान वादाखिलाफी से बेेहद आहत हैैं। इन सभी चीजों को देखकर हम कह सकते हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles