32.6 C
Jaipur
Wednesday, March 11, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे सिटी पार्क,लोगों से की मुलाकात और जाने हाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में मंगलवार को सुबह की सैर करने पहुंचे। 

उन्होंने इस दौरान सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक करने आए के लोगों से मुलाकात की और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने लोगों के बीच चाय पी और बातचीत की।

मानसरोवर क्षेत्र के लोगों ने अपने क्षेत्र के विधायक भजन लाल शर्मा को अपने बीच पाकर मिलने होड मची रही। लोगों को इस बात का आश्चर्य हुआ  किआज भीमुख्यमंत्री होने के बावजूद भी उनका विधायक उनके बीच आया है उन्होंने मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों से हाल-चाल जाने।उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया। इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि नववर्ष की सुबह प्रधानमंत्री जी ने ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के 108वें संस्करण में भी फिट रहने का संदेश दिया था। इसलिए हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles