24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री राजे के बीच मुलाकात, राजनीतिक चर्चाएं शुरू

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री शर्मा लगभग एक घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री राजे के सरकारी आवास पर रुके। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विधानसभा की 5 सीटों पर होने वाले उप चुनाव और बजट को लेकर चर्चा हुई है। 

मुख्यमंत्री शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री राजे की मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई है। आखिर मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे से क्यों मुलाकात की इसको लेकर भी कई सवाल पैदा हो रहे हैं कि वे अपने रिश्ते सामान्य करना चाहते हैं। 

विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री राज्य की मुलाकात निश्चित तौर पर कोई न कोई संदेश जरूर है जो आने वाले समय में पता लग पाएगा। 13 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है जिसमें सभी जिला अध्यक्षों प्रदेश के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है यह विशाल स्तर पर भाजपा की प्रदेश समिति की बैठक है। इसमें निश्चित तौर पर सत्ता और संगठन के बीच आई दरार को खत्म करने की कोशिश भी की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles