24.6 C
Jaipur
Tuesday, March 10, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा की पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात, राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम से मुलाकात के बादराजनीतिक गलियारे में सरकार में तेज हो गई है।

आखिर मुख्यमंत्री शर्मा को दिल्ली में पीएम ने क्यों बुलाया ? भाजपा मुख्यालय में दो दिनलोकसभा की 11 सीटों की हर की समीक्षा हुई है। मुख्यमंत्री शर्मा पहले तो बैठक में मौजूद रहे और दूसरे दिन कुछ देर बैठने के बाद ब्यावर चले गए थे।राजनीतिक परिपेक्ष मेंमुख्यमंत्री शर्मा कीपीएम मोदी से मुलाकात निश्चित तौर पर कोई नया राजनीतिक संदेश देने का काम हो सकता है ?

मुख्यमंत्री शर्मा ने पहले से तय प्री बजट बैठक को स्थगित करके दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्रीशर्मा ने बैठक में पीएम मोदी को लोकसभा चुनावों की परफोर्मेंस को लेकर फीडबैक दिया। साथ ही प्रदेश के आगामी बजट और योजनाओं को लेकर भी पीएम मोदी से चर्चा हुई।

लोकसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री शर्मा पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। लेकिन वहां दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हो पाई थी। ऐसे में सोमवार कोमुख्यमंत्री शर्मा और पीएम मोदी के बीच हुई मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री शर्मा शर्मा देर शाम तक वापस जयपुर लौट सकते हैं। हालांकि उनका दिल्ली में ही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम भी बन रहा हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शर्मा केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई केन्द्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles