29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा की मणिशंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया: कांग्रसियों के बयान से दिख रहा, उनके दिमाग का मानसिक दिवालियापन: भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की जनता विश्वास कर रही है। उन्होंने 10 वर्ष के कार्यकाल में देश का विकास, गरीब कल्याण, सीमाओं की सुरक्षा, दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने जैसे अच्छे काम किये है। इसी का नतीजा है कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना में हमारी सीटें बढ़ रही हैं। आंध्रप्रदेश में गठबंधन के तहत हम बड़ी संख्या में सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि 4 जून को 400 पार का सपना पूरा होगा।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ अब तक सिर्फ धोखा किया है। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार हुआ और जनता ने आतंकवाद एवं नक्सलवाद को देखा। कांग्रेस का संबंध टुकड़े-टुकड़े गैंग से है। मणिशंकर अय्यर के बयान पर मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रसियों के दिमाग का मानसिक दिवालियापन दिख रहा है, इसलिए वह चुनाव में कुछ भी बोल रहे हैं। कांग्रेस को देश की चिंता नहीं है, वह सिर्फ परिवार की चिंता करती है, इस कारण कांग्रेस पार्टी किसी से भी समझौता कर सकती है। कांग्रेस के लोग हमेशा देश एवं समाज को तोड़ने की बात करते हैं। अब जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्र्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार की नई-नई इबारतें लिखी हैं। 

उन्होंने कहा कि कई विपक्षी दल भ्रष्टाचार पर बात करते हैं, लेकिन अन्ना हजारे के साथ आंदोलन कर भ्रष्टाचार मिटाने की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार के दल-दल में डूब गये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles