भाजपा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विभिन्न राजनीतिक-प्रशासनिक मुद्दों पर सलाह देने के लिए आठ सदस्यों की विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है।
भाजपा की इस विशेष टास्क फोर्स मुख्यमंत्री शर्मा की सरकार के लिए थिंक टैंक की तरह काम करेगी। इस टीम में पार्टी ने पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़, पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। विशेष टास्क फोर्स में एक आईपीएस, एक आईएएस और आर्थिक जगत के तीन विशेषज्ञों को भी शामिल किया है।
विशेष टास्क फोर्स की मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ बैठक होगी।


