31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने किया लाभार्थियों से संवाद: राजस्थान प्रथम बनेसरकार का संकल्प, 88 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में 1037 करोड़ राशि सीधी हस्तांतरित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभ्य एवं विकसित समाज सभी वर्गां के विकास के लिए संवेदनशील रहता है। सामाजिक सुरक्षा के रूप में पेंशन जरूरतमंद को आर्थिक संबल देता है साथ ही उन्हें मुख्य धारा से जोड़े रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का दायरा बढ़ाने के साथ ही पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन, एकल नारी, दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गां के उत्थान के लिए हमारी सरकार कतृसंकल्पित है तथा इनके सामाजिक सुरक्षा के आवरण को कमजोर नहीं होने देगी।  

मुख्यमंत्री शर्मा गुरूवार को झुंझुनूं में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धि की राशि हस्तांतरण के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश के 88 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में 1 हजार 37 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित है। हमारी सरकार मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमांत वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना के जरिये जरूरतमंदों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। 

2 लाख 41 हजार से अधिक नए लाभार्थी पेंशन योजनाओं से जुड़े

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में राशि को 1 हजार रूपए से बढ़ाकर 1150 रूपए की है और इसमें चरणबद्ध रूप से वृद्धि की जाएगी। संकल्प पत्र के हर एक वादे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में लगभग 88 लाख से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार ने गठन के 6 माह के अल्प समय में 2 लाख 41 हजार से अधिक नए लाभार्थियों को इन पेंशन योजनाओं से जोड़ा है। साथ ही, झुंझुनूं जिले में 2 लाख 74 हजार से अधिक लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, जिन्हें पेंशन के रूप में हर महीने 32 करोड़ 27 लाख रुपये हस्तांतरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पेंशन योजनाओं में डिजीटलकृत प्रक्रिया अपनायी जा रही है, जिससे आज पेंशनर्स को बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनाथ व असहाय बच्चों के लालन-पालन से लेकर बुजुर्गों के आर्थिक संरक्षण तक तथा बच्चों की पढ़ाई से लेकर युवाओं की नौकरी तक उन्हें आर्थिक सम्बल प्रदान कर सशक्त बना रही है। 

घण्णा हेत सूं.., घण्णा कोर सूं.., घण्णा मान सूं… आभार

मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से संवाद भी किया। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को योजना के तहत राशि बढ़ाए जाने पर बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। बीकानेर से मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना की लाभार्थी कौशल्या ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पेंशन में की गई राशि बढ़ोतरी से हमें आर्थिक संबल मिला है। ब्यावर से मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के लाभार्थी रामरत्न ने कहा कि ‘पेंशन री राशि बढ़ावा वास्ते घण्णा हेत सूं.., घण्णा कोर सूं.., घण्णा मान सूं… आपरो आभार।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने खेल मैदान में अशोक के पौधे का रोपण भी किया। कार्यक्रम में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, विधायक विक्रम सिंह जाखल, धर्मपाल गुर्जर, जिला प्रमुख श्रीमती हर्षिनी कुल्हरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कुलदीप रांका सहित पूर्व विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे। साथ ही सभी जिला मुख्यालयों से स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह से जुड़े।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles