24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने दी स्वीकृति रियासी आतंकी हमले में मृतकों के परिवारों को पचास-पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को आतंकी हमले के कारण बस खाई में गिरने से मृत जयपुर जिले के 4 व्यक्तियों के 2 परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास-पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री सहायता कोष के नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए कोष के रिवॉल्विंग फण्ड से यह अपवाद स्वरूप सहायता स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इस विपरीत समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति है। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के दोषी बच नहीं पाएंगे और इस कायराना हमले में शामिल कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों द्वारा बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles