24.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा के साथ बांके बिहारी जी मन्दिर में दर्शन किए

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर संभाग दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भरतपुर किले में स्थित बांके बिहारी जी मन्दिर में दर्शन किए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा के साथ दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि व उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीयतापूर्वक संवाद भी किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को शॉल व श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक जगत सिंह, शैलेश सिंह, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, भरतपुर जिला कलक्टर श्री लोकबंधु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles