35.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने निर्माणाधीन ईसरदा बांध का हवाई निरीक्षण किया, कहा -बांध के निर्माण कार्यों में तेजी लाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बनेठा कस्बे के समीप बनास नदी पर निर्माणाधीन ईसरदा बांध का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान बांध के निकट हेलीपैड पर प्रशासनिक एवं ईसरदा बांध परियोजना के अभियंताओं से बांध में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही, परियोजना के प्लान एवं शेष रह रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना से जुड़े अभियंताओं को बांध के निर्माण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हैलिपेड पर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल, खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार, जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा, जिला कलक्टर सवाई माधोपुर डॉ. खुशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, राजेंद्र गुर्जर, मानसिंह गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

दौसा तथा सवाईमाधोपुर जिलों के 6 कस्बों एवं 1256 गांवों को मिलेगा पानी

ईसरदा बांध के निर्माण के बाद दौसा जिले के 1079 गांवों व 5 कस्बों एवं सवाई माधोपुर जिले के 177 गांवों व 1 कस्बे को 3 लाख 6 हजार 198 जल कनेक्शन के माध्यम से 35.13 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। बांध निर्माण से टोंक जिले के छोटे-बड़े बांधों, कुओं, एनिकट एवं तालाबों में पानी की आवक बनी रहेगी। इससे आसपास के गांवों में भूजल का स्तरबढ़ जाएगा और किसानो को सिंचाई में लाभ मिलेगा। कार्य पूर्ण होने की संभावित 6 जनवरी 2025 है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles