31.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने पूंछरी के लोठा मंदिर में किए दर्शन,भरतपुर में संभाग स्तर के अधिकारियों की लेंगे बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से हेलिकॉप्टर के जरिए वह सीधे गोवर्धन के पेठा गांव में उतरे। जिसके बाद वह सीधे पूंछरी के लोठा मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए।

मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 1.45 बजे के करीब पेठा गांव पहुंचने पर गोवर्धन के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहित भरतपुर संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, डीग कलक्टर शरद मेहरा, एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय मौजूद रहे। हेलिपैड से वे कार से मंदिर के लिए रवाना हुए।

श्रीनाथजी दर्शन करने के बाद सीएम सीधे भरतपुर जिले के बयाना तहसील में झील का बाड़ा मंदिर पर पहुंचें। जहां वह झील वाली माता के दर्शन किए । उसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा अपने पैतृक गांव अटारी पहुंचेगे। जहां वह कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अटारी से वह कार के जरिए भरतपुर पहुंचेगे। जहां वह कलेक्ट्रेट में संभाग स्तर के अधिकारियों की बैठक लेंगे। रात को सीएम भजनलाल शर्मा सर्किट हाउस में रुकेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles