29.6 C
Jaipur
Sunday, March 8, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी से विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जुड़कर किया संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जुड़कर संवाद किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन को और अधिक आसान व सुविधापूर्ण बना रहे लाभार्थियों से पीएम मोदी ने सकारात्मक संवाद स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी  के मार्गदर्शन में राजस्थान परिवार के प्रत्येक नागरिक को केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सरकार का प्राथमिक लक्ष्य हैं और जिसको साकार करने की दिशा में हम अविरल गति से सतत अग्रसर है। 

इस दौरान प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, मिजोरम, पंजाब, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों के उपस्थित लाभार्थियों से संवाद किया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में 6 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के 7402 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है। कैम्प में 47 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच, 3.52 लाख किसान क्रेडिट कार्ड व लगभग 24.33 लाख आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए जा चुके हैं। साथ ही, पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 2.14 लाख व पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में लगभग 1 लाख लोगों को जोड़कर तथा 4.27 लाख से अधिक महिलाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं कलाकारों को पुरस्कृत करने सहित कुल 1.6 करोड़ से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा चुका है। देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति में राजस्थान का चौथा स्थान है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज अभय कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles