मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अस्वस्थता के चलते रुंगटा हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभडा पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और कई समय से उनका लंबा मेडिकल इलाज चल रहा हैं। पूर्व डिप्टीसीएम अपने जमाने के क़द्दावर नेता रहे हैं और उन्होंने बीजेपी में एक लंबी राजनीतिक पारी खेली हैं।पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भैरोसिंह शेखावत के साथ उनकी लंबी जुगलजोड़ी रही थी। ब्राह्मण समाज में बड़े क़द के नेता रहे हैं। रतनगढ़ सीट से बीजेपी के विधायक रहे।


