29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा सुबह 7.30 बजे जगतपुरा स्थित नवोदय महिला शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय में और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जनानी ढ्योडी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 9 बजे किया मतदान

लोकसभा आमचुनाव 2024 के पहले चरण के तहत प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में आमजन के साथ जनप्रतिनिधि भी अपने मत का उपयोग राष्ट्र के निर्माण में करने को तैयार है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 7.30 बजे गेटोर रोड जगतपुरा स्थित नवोदय महिला शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय में मतदान किया। 

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शहर स्थित जनानी ढ्योडी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रात:9 बजे मतदान किया। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन​ सिंह राठौड टेगोर पब्लिक ​स्कूल में प्रात: 8 बजे बूथ नंबर 264 में,  सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा अजमेर रोड डीसीएम स्थित लिटिल विंग्स स्कूल में बूथ नंबर 326 पर सुबह 7 बजे और मालवीय नगर के विधायक कालीचरण सराफ आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में बूथ नंबर 124 में प्रात: 8 बजे मतदान किया। शहर के हवामहल विधायक बाल मुकुंदाचार्य प्रात : 7 बजे हाथोज बालाजी मंदिर ​के नजदीक स्थित राजकीय संस्कृत स्कूल में बूथ संख्या 130 में मतदान किया। 

जयपुर सांसद रामचरण बोहरा प्रातः 9 बजे राजकीय बालिका विद्यालय दुर्गापुरा में बूथ नंबर 123 पर मतदान किया। अलवर सांसद महंत बाबा बालकनाथ अलवर शहर स्थित ब्रिकी कर कार्यालय मतदान केंद्र पर मतदान किया। राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाडी सुबह 10 बजे श्याम नगर स्थित मॉयआन स्कूल में मतदान किया। पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी सुबह 9 बजे विवेक विहार स्थित सेंड ड्यूंस स्कूल में मतदान किया। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles