29.6 C
Jaipur
Monday, March 9, 2026

मुख्य सचिव पंत का जयपुर कलेक्ट्रेट पर अचानक दौरा, मचा हड़काम,फाइलों के ढेर,नाराज हुए और कहां क्या कारण है बताओ ?

मुख्य सचिव सुधांश पंत मंगलवार को सुबह करीब दस बजे अचानक जयपुर शहर कलक्ट्रेट पहुंचे।  मुख्य सचिव पंत का अचानक दौरा होने पर कलक्ट्रेट में हलचल मच गई। इस दौरान संभागीय आयुक्त कार्यालय में मुख्य सचिव पंत ने दौरा किया।

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कलक्ट्रेट में जिला रसद कार्यालय व अन्य कार्यालयों में निरीक्षण किया। कार्यालयों में रखी फाइलों को  मुख्य सचिव पंत ने देखा। इस दौरान कलक्ट्रेट व संभागीय आयुक्त कार्यालय में फाइलों का अंबार देखकर  मुख्य सचिव पंत नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि फाइलों को अंबार क्यों लग रहा है। सीएस ने इसे लेकर नाराजगी जताई।

मुख्य सचिव पंत के अचानक निरीक्षण के दौरान कई अफसर दौड़ते हुए पहुंचे। सरकारी कार्यालयों में मुख्य सचिव पंत के सामने कार्मिक भागते दौड़ते नजर आए। माना जा रहा है कि  मुख्य सचिव पंत के अचानक निरीक्षण के बाद अब लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर गाज गिर सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles